ख़ामोश कराया गया आँखों से,
जाम पिलाया गया आँखों से।
पहले रुसवा कराया गया ज़माने में,
फिर विश्वास दिलाया गया आँखों से।
महफिल से दूर बिठाया गया,
साक़िया बुलाया गया आँखों से।
तन चादर में छुपाया गया,
इशारा देकर बुलाया गया आँखों से।
ख़्वाब को पूरा कराया गया,
आँखों को मिलाया गया आँखों से।
कंगाल बनाया गया रातों में,
पागल बनाया गया आँखों से।

