काग़ज़ी मैं उतार कर रख दूँ
नाम तेरा सवार कर रख दूँ

कोई जी भर के आईना देखे
आईना फिर निहार कर रख दूँ

फिर तू आग़ाज़ कर मुहब्बत की
मुश्किलें सब उतार कर रख दूँ

रख दे तहरीर तेरे माज़ी की
ग़ालिबन कुछ सुधार कर रख दूँ

ख़ुद जबीं रख दी तेरे दामन में
और क्या क्या मैं हार कर रख दूँ