हर बात पर कुछ सवालात निकल आए
लिखूँ ऐसा कि कोई जज़्बात निकल आए।

यूँ उतरेगा वो फ़लक़ से ज़मीं पर जब
न हो कि कोई रात-बिरात निकल आए।

ऐसा न हो कि मैं उस की तारीफ़ में खो जाऊँ
और वो ख़ुद कोई ख़ूबसूरत बात निकल आए।

यूँ तो मैं माँगु दुआएँ उस की ख़ैरियत की
उसका ख़ुदा करें मज़ीद-हयात निकल आए।

लिख रहा हूँ जानकर उस को मामूली शय

क्या पता कल को वो दवात निकल आए।