हमें तो लगा था कि हम सही दयार में है,
क्या पता था कि इश्क़ के कारोबार में है।

कोई नहीं यहाँ हमें ख़रीदने वाला,
इस दुनियाँ में हम तो बेकार में है।

ये जो समझते है गर्द मुझ को,
ये ख़रीदार ग़लत बाज़ार में है।

वो बता देगा क्या है अच्छा क्या बुरा मुझ में,
हाँ शायद वो अभी इस ही क़तार में है।

दुकानदार से कहो की आगे रखे मुझे,
हम तो अभी भी उस के असरार में हैं।

नहीं लुभाती अब ये नुमाईश मुझ को,
हाँ अब हम बिकने के इसरार में हैं।

माना है हम सुख़न-वर अच्छे,
लेकिन हम ग़लत इश्तिहार में है।