इस दिल की दवा क्या है,

ग़र दवा ये है तो फिर दर्द क्या है।


कोई भी बात नहीं है दुःख की,

तो फिर इस दिल को हुआ क्या है।


तेरा प्यार है मालूम दुनिया को,

ए दिल अब मुझे बता तेरी वारदात क्या है।


देखा तो मैंनें भी है तुझे उदास घूमते हुए,

अब तो बता दे दिल तुझ पर आरोप क्या है।


रोज़ मधुशाला जाना जरूरी भी नहीं,

खैर अब इस दिल को बहलाने का कारण क्या है।