सीख लिया ये कस्ब-ए-हुनर मैं ने,
कर के कत्ल-ए-जाँ-ओ-जिगर मैं ने।
था फ़न मुझ में भी जो संभाल ले मुझको,
तो ख़ुद को कर लिया सुख़न-वर मैं ने।
था कोई दूसरा कि ये दिल ले जाता,
पर भूल गया कि रखा किधर मैं ने।
और थी चाह किसी को जिस्म कि,
तो ये भी रख दिया यूँ अधर मैं ने।
कई अधूरे ख़्वाब थे आँखों में मेरे,
आज तो ख़ुद से फेर ली नज़र मैं ने।
यहाँ थी पहले ही आब-ओ-हवा ख़राब,
और कर दिया इश्क़ में थोड़ा असर मैं ने।
था कुछ रोज़ से परेशान तो यूँ मैं,
तो पूछ ही ली ख़ैर-ओ-ख़बर मैं ने।

