हाँ यूँ क्यो मुझे तुम दूर से याद करोगे,
तुम मेरे सारे हौसले बरबाद करोगे।
यार क्यो मरने कि दुआएँ माँगते हो,
किसी रोज़ जीने कि फ़रियाद करोगे।
मिरे बाद करना तुम शिकवा मुझ ही से,
बाद मिरे फिर तुम ख़ुद को सज्जाद करोगे।
कोई बात नहीं गर तुम्हें मुझ से ख़ुलूस नहीं,
कि अभी तो तुम हर बात पर इरशाद करोगे।
रख कर अंदर अपने मुख़्तसर सी तवक़्क़ो ,
ख़ुद को दिन-ब-दिन और फ़ौलाद करोगे।
दिखाकर आरज़ू-ओ-जुस्तुजू अपनी सी,
एक दफ़ा फिर से मुझे सय्याद करोगे

