वो बड़ी दूर से मुझ पर नज़र रखता है,
हाँ वो ख़्याल भी मेरा पेशतर रखता है।

यूँ तो है उस के पास एक दिल भी,
उसका ख़ुदा जाने वो किधर रखता है।

दिल-ए-हज़ी भी शाद हो जाता है,
जब वो अपना जमाल मेरे दर रखता है।

बगावत-ए-सुख़न के भी क्या कहने है उसके,
क्या शख़्स है अपने अंदर पूरा दहर रखता है।

मुहब्बत में इतनी देर, अरे इख़्तिलाज़ है मुझे,
पर वो हर चीज़ में थोड़ा सबर रखता है।

उतर आता है मेरी खिड़की में बात करने को,
चेहरा ऐसा कि किसी रात का क़मर रखता है।