गाँव मेरा याद आता हैं,
छोटा सा, प्यार सा,
शांत, सरल, वातावरण वाला गाँव मेरा।
करुणाशील से सजा,
उमंग पर टिका गाँव मेरा,
उम्मीद कि नींव पर टिकी झोपड़ी मेरी,
गर्मी कि कठिन दिनचर्या,
बारिश में उस से टपकता, रिसता पानी,
सर्दी में सर्द हवा,
मुझे जो चुभन देती थी,
वो सब याद आती हैं,
मेरा गाँव मुझे बहुत याद आता हैं।
वो हरे-भरे खेत, आम के बाग,
और वो दूर कस्बे से चली एक नदी,
यहाँ शहरों में नहीं मिलती,
मेरा गाँव मुझे याद आता हैं,
