देर तलक जागते हो,
क्यो तकते हो आसमाँ को,
कोई रहता है क्या,
कोई बुलाता है तुम्हें?
शायद तुम ऊंचे ख़्वाब बुनते हो,
ऊंचे ख़्वाब वो चाँद-सितारों के,
ऊंचे ख़्वाब वो हसीं नज़ारों के,
ख़्वाब वो ऊंचे ख़्वाब बहारों के,
चलो आऔ मैं ले आता हूँ दो ख़्वाब,
ख़्वाब, जमीं पर रखी मज़ारों के,
रख कर दो ख़्वाब पलको पर
तुम भी सो जाओ,
शायद तुम्हें भी नींद आ जाए,
और ख़्वाब आए,
ख़्वाब नींद के इशारों के,
हाँ,
अब नींद की गोली नहीं खाना तुम,
ख़्वाब आएंगे सुलाने को बड़ी दूर से,
ख़्वाब हाँ ख़्वाब शरारों के।