जलती चिता पर हाथ रखा है तुमने,
झड़ी लगी रहती हैं छालो की ताल पर।
धड़कते दिल पर हाथ रखा है तुमने,
धड़कन की तेजी रहती हैं जिस्म पर।
ज़मीर को हँसते हुए देखा है तुमने,
खुशियों का मुज़ाकरा चलता है, खुद पर।
आबशारो को गाते सुना है तुमने,
मलाल की कहानी रहती है पानी के होंठों पर,
उल्फ़त को रोते देखा है तुमने,
अश्क़ की नदियाँ बहती है ज़मीर पर।
शज़र को झुकते देखा है तुमने,
दर्द की रवानी रहती हैं उस पर।
तन्हाई से बातें की हैं तुमने,
बज़्म का तर्ज रहता है मुझ पर।
अदा से परखा है किसी को तुमने,
उस ही अदा का सुरुर रहता है उस पर।
