वक़्त के दरमियाँ
जब थक जाओ
रिश्तों के पहाड़ चढ़ते चढ़ते
तल्ख़ हो उठो
किसी ताल्लुक़ से
उम्मीदें बोझ लगने लगे
तो उतार देना
कुछ वज़न उम्मीदों का
तुम्हें हल्का महसूस होगा
अक्सर ये बोझ बन जाया करती है।

मैंने भी कई उम्मीदें छोड़ दी हैं
रिश्तों के सफ़र में।
और जहाँ कुछ रिश्तें बोझल लगने लगे
जो मुझ से उठाए न गए
उन्हें भी उम्मीदों के साथ-साथ
छोड़ आया हूँ मैं।