मदहोश रातें ,गदगद हवाएं,


अतीत के आंचल में दिल की खताएं,


वो आशिक़ी का सफर अनसुना मंजर,


आज रात के अंधेरे ने हैं याद दिलाए,


मेरी यादों में तुम फिर लौट आए।।


मेरी यादों में तुम फिर लौट आए।।




चाहत तुम्हारी फिर से है जागी,


मोहब्बत का असर फिर से है बागी,


पाया है हमने,खुद को ही बेबस,


मोहब्बत में जैसे संलग्न मानस,


आज फिर से दिल ने दिए है जलाए,


मेरी यादों में तुम फिर लौट आए।।


मेरी यादों में तुम फिर लौट आए।।




--RHYMER_DEVANSH