सामान्य वर्ग कोटा से हूँ बचपन से इस धोखा में हूँ की देश में सब एक सामान है संविधान ही सबका भगवान है   बचपन में बहुत सुना था ब्रिटिश राज में क्या क्या हुआ था रॉलेट एक्ट हमपर लगाया था जल्लिणवाला बाघ में हमें मार गिराया था आज जब मैं थोड़ा समझदर हुआ मुझे आस पास का एहसास हुआ अब लगता है, कोई नहीं है एक सामान क्योंकि यहाँ सबका अलग है भगवान कोई लगा है हिंदू मुसलमान में कोई पर है दलित सामान्य में गरीबी क्या सामान्य वर्ग में नहीं आती है? लष्मी क्या दलितों को देख कर भाग जाती है? सामान्य वर्ग का होना कोई दोष नहीं है हमारे मन में दलितों के लिए कोई रोष नहीं है आरक्षण दिया गरीब पिछड़ो को उठाने के लिए क्या राजपूत ब्राह्मण में कोई गरीब पिछड़ा नहीं है? आज़ादी में हमने भी क़ुरबानी दी आज़ादी के बाद अपनी ज़मीने भी कुर्बान की हमसे बात ना करके तुमने हमें अकेला कर दिया  हम इतने भी बुरे नहीं की तुमने हमें सौतेला कर दिया अब तुम्हे हम अपनी ताकत दिखाएंगे चुनाव में नोटा को का बटन दबाएंगे 19 राज्य की तुम्हारी सत्ता हिलाएंगे 2019 में फिर से तुम्हे विपक्ष में बिठाएंगे