तबले की ताल से जिनकी
मिलता था सुकूं और चैन
साज़ से संगत अधूरी होगी
बिन उस्ताद ज़ाकिर हुसैन

चाय की प्याली जब हाथ में होगी
याद आएगा उनका वो संवाद
"अरे हुज़ूर"... कहने का जिनका
था अपना बेहद अलग अंदाज़

तबले पर थाप तो पड़ती रहेगी
पर कमी होगी हर मंच पे ज़ाहिर
इस साज़ से अंजुमन सजेगी पर
न होगा कोई ज़ाकिर जैसा माहिर

अव्वल दर्जे का हुनर था जिनका
था भारत देश को जिन पर नाज़
तबला ही पहचान थी जिनकी
थम गया उस उस्ताद का साज़

विनम्र श्रद्धांजलि !

- अभिषेक