थी वो बड़ी भोली सी लड़की
एक दिन न जाने कैसे
नादानी में उसने
कह दी मुझ से
Love U वाली बात
बताने लगी
अपने दिल के जज़्बात
सुन कर मैं घबराया
फिर उसको समझाया
मुमकिन नहीं है
हम दोनों के दरमियाँ
कभी उल्फ़त का नाता
क्यूँकि ऐसे रिश्तों को
ज़माना नहीं अपनाता
समझ सकता हूँ कि
है नासमझ अभी तू
और तुम्हारा दिल
पर सच ये भी तो है कि
इस रास्ते की नहीं मंज़िल
तब कहने लगी
बस अब कुछ नहीं सुनूँगी
कोई ना माने फिर भी
संग तेरे मैं चल पड़ूँगी
अब छोड़ो भी कल की
देखूँगी, आगे जो भी होगा
जो तुमने अभी नहीं
अपनाया मेरा प्यार
और मुझसे बातें करने से
गर किया इनकार
तो देखना, कर लूँगी मैं
ख़ुद को ही ख़तम
उसकी ऐसी बातों से
होने लगा था असर
कहीं खो न दूँ उसे
ऐसा कुछ मन में
था अनचाहा सा डर
मुझको होने लगी थी
उसकी बहुत फ़िकर
कहीं मेरी वजह से और
मेरी "ना" सुन के
गंवा न दे वो अपनी जान
ये सोच कर कि
अभी है बड़ी ज़िद्दी
वक़्त आने पर शायद
जाएगी मेरी बात मान
मैंने कहा उससे ...
ठीक है, करूँगा तुमसे बातें
तो हँस कर कहने लगी
नहीं सिर्फ मीठी बातें,
थोड़ी थोड़ी कभी मुलाकातें
हामी में मेरे सर हिलाते ही
उसका चेहरा यूँ खिला
जैसे लड़कपन वाली
उसकी उल्फ़त का
शुरु हो चुका था सिलसिला
फिर रोज़ रोज़
दूर दूर रहके भी
मिलने लगी थी धड़कनें
और कभी पास पास हुए जब
नई नई चाहत के गुल तब
लगे और भी महकने
रफ़्ता-रफ़्ता फिर
लम्हों लम्हों ने मिल कर
दायरे किए यूँ पार
पहले चंद घंटे गुज़रे
पता ही ना चला
कब बीत जाता था
सोमवार से इतवार
दिन वो महीने साल बने
देखते देखते चढ़ता ही गया
परवान हमारा प्यार
कभी रूठते, कभी झगड़ते
कभी कभी तो
दो चार दिनों तक भी
जारी रहती तकरार
न घटता था जाने क्यूँ
एक डिग्री भी हममें
फिर भी प्यार का बुख़ार
लगता था जैसे गिरा दें
दूरियों की हर दीवार
साथ साथ रहने को
थे हम इतने बे-क़रार
हो चुका था हम दोनों में
इश्क़ बेशुमार
देखते थे ख़्वाब मिल कर
होगा प्यारा सा कभी अपना भी
सपनों का एक घर-संसार
वो मुझ को कह कह कर
हर वक़्त जान जान जान
कब बन गई वो पगली
मेरी ही अलग पहचान
इस बात से रहा मैं
बे-ख़बर और अंजान
हो गई जब एक मुद्दत
तो अपनी भी ये मोहब्बत
रही ना फ़क़त किसी
प्रेमी-जोड़े की हद तक
हम होने लग गए थे
थोड़े और भी जज़्बाती
महसूस होता था मन से
बन गए हैं जीवनसाथी
दूर हो कर भी
सुकूँ भरा था यूँ मिलन
जैसे मिट रही हो
आग़ोश में इक-दूजे के
जिस्मों की मद्धम थकन
समय ने ली ऐसी करवट
टूटा उसके मन से
मेरी मोहब्बत का नशा
मेरे लिए तो जैसे
था कोई हादसा सज़ा
नहीं चैन था कभी जिसे
इक ज़रा भी मुझ बिन
चाहे सुबह हो शाम हो
या रात हो कि दिन
बातों से ज़्यादा वो अब
लगी मिनट और घड़ियाँ गिन
समझ आने लगा था शायद
उसे रिश्तों का ताना बाना
इसलिए लगी मुझ से जी चुराने
करने लगी बहाना
कहने लगी फिर अक्सर
हो सके तो भूल जाना
तुम्हारी वजह से अब
सुनती हूँ हर पल ताना
क्या पता नहीं था उसको
कि आसां तो होता नहीं
हृदय से रूह में बसा कर
यूँ किसी को भी भुलाना
जब कुछ दिनों का नहीं,
हो कई बरसों का अफ़साना
मालूम न था मुझ को
जिस मासूमियत और ज़िद ने
दी थी मुझे अपनी क़सम
जिसकी ख़ुशी के वास्ते
रखा था मैंने डर डर के
अनजाने राह पर क़दम
मिलेगा इक रोज़
उससे ही ऐसा ग़म
सोचा न था बीच मोड़ पे
साथ छोड़ देगी वो
कहते न थकती थी जो
तुम ही हो मेरे हमदम
तुम ही मेरे प्रियतम
इतनी जल्दी उसकी बेताबी
बेचैनी तड़प उन्स
मेरे लिए होने लगेगी कम
न होगा उसके रू-ब-रू
मेरी यादों का कोई मौसम
दिखलाएगी इस-क़दर बे-रुख़ी
करेगी इतना बे-इंतिहा सितम
जी भर जाएगा उसका तो
इक पल में ठुकरा कर मुझ को
तोड़ कर मेरे मासूम दिल को
चुन लेगी बेवफ़ा संग-दिल वो
अपनी पसंद का नया सनम
अब न कहलाएंगे हम
उस गुड़िया की "जान"
हाँ, रोते रोते बेशक़ मेरी
निकल जाएगी जान
क्यूँ नहीं होता है ज़रा भी
कमसिन लड़कियों को
इस बात का एहसास
कि लड़कों का जीवन भी तो
होता है उनके जैसा ही ख़ास
आख़िर क्यूँ, जब जी चाहे
खेलती हैं भावनाओं से खेल
दिल ज्यूँ ही भर गया तो
मार कर जज़्बातों को ठोकर
देती हैं तन्हा राहों में धकेल
सदियों से चल रहा है यही
नाकाम मोहब्बत का दस्तूर
कोई ना कोई इस राह पर
छोड़ा गया है यूँ ही बेबस
तड़प कर मरने को मजबूर
- अभिषेक
