तुम ही तुम
.............................
सबसे मधुर धुन
तेरी पाज़ेब की रुन-झुन
सबसे दिलकश दीदार
तुम्हारे सौंदर्य का निखार
सबसे अच्छा एहसास
तेरे लम्स का आभास
सबसे प्यारी अदा
दूर से आती तुम्हारी सदा
सबसे गर्म अगन
तेरे गुलाबी अधरों की छुअन
सबसे शातिर क़ातिल
तुम्हारे रुख़्सार का तिल
सबसे बड़ी मदहोशी
आग़ोश तेरा आतिशी
सबसे ख़ूबसूरत सहारा
हाथों में हाथ तुम्हारा
सबसे चुभती मायूसी
तेरे लबों की ख़ामोशी
सबसे अनमोल नज़राना
तेरा हँसना मुस्कुराना
- अभिषेक
