तुमसे दूर हो कर

मैं टूट गया हूँ

बिखर गया हूँ

कई हिस्सों में

लेकिन

हर हिस्से में अब भी

तेरे ही अक्स के साथ हूँ

क्यूँकि

वो हिस्सा जो

नहीं टूट सकता

नहीं बिखर सकता

सलामत है जो

मेरे अंतर्मन में

जिससे वजूद है मेरा

वो तुम हो

सिर्फ तुम


- अभिषेक