माँ शारदे से पा कर हुनर
एक शारदा गई इतनी निखर
बनाई ऐसी अमिट पहचान
हो गई शख़्सियत महान
महज़ संयोग ही है या
छुपी कला का कोई ईनाम
आपको जो मिला है
माँ सरस्वती का एक नाम
गूंजता है आपका मधुर स्वर
कार्तिक मास में घर-घर
श्रद्धा में डूब कर गाती हैं जब
छठ व्रतियाँ आपका गाना
होता नहीं शायद उनको ये एहसास
है कितना कठिन निर्जल उपवास
नहीं दरमियाँ अब हमारे आप
रहेगी अमर, पर आपकी सदा
यूँ तो हैं रंजीदा सभी ही लेकिन
आपको खो कर सबसे ज़्यादा
बिहार की माटी है ग़म-ज़दा
- अभिषेक
