माँगो दुकानों पर

बिना हिचकिचाए I

करो ख़ुद को और

सखियों को भी, 

जागरुक इतना कि ... 

"Sanitary Pad" की बाबत

कुछ कहना हो तो, 

मद्धम स्वर में 

कोई ना फुसफुसाए II

.............................. 


स्वच्छता के लिए, है बेहद ज़रूरी

विज्ञापन में रोज़ दिखाया

फ़िल्म के ज़रिए भी समझाया

पर, "पढ़े-लिखे नासमझ" लोगों ने

"Sanitary Pad" को

शर्मिंदगी का सामान बताया ! 

......................................... 


बढ़ाओ अभी और

ज़ेहन के दायरे को,

बनाओ ना दिमाग को ब्रैकेट I

ऐसी चीज़ नहीं "Sanitary Pad"

खरीदी, बेची ना जाए जो

बिना काली पैकेट II


- अभिषेक