कहने को तो, बस ! 

इक डोर है, लेकिन

राखी के बंधन का, 

नहीं तोड़ है


रिश्ते-नाते सारे, बेशक़ बेजोड़ हैं

पर इसमें जो, भाव विभोर है

नहीं दिखता, कहीं और है

भाई-बहन के हृदय में

अनंत भावनाओं का निचोड़ है


हाँ, वो बड़ा अभागा है

जिसकी कलाई पे, 

नहीं ये धागा है


लड़ते हैं, झगड़ते हैं ये

एक दूजे से रूठ जाते हैं

परेशां कोई ग़ैर करे तो

भूल कर, सब नाराज़गी 

एक दूजे के वास्ते ही

दुनिया से लड़ जाते हैं

संवेदनाओं के सेतु से

शाश्वत जो जुड़ जाते हैं

भाई-बहन कहलाते हैं


     - अभिषेक