बेशक़ कर लो उल्फ़त की बातें
कर लो आज प्रेम का इज़हार
पर मत भूलो कि इस दिन ही
हो गए थे देश के 40 वीर सपूत,
एक कायराना वार के शिकार
न केवल उन वीरों के अपनों का
लुट गया था इक पल में संसार
खो कर माँ भारती के लाडलों को
रोया था हिंदुस्तान ज़ार ज़ार
- अभिषेक

