पिता ख़ुशियों की छांव है
पिता उम्मीदों का गांव है
पिता है जब नाख़ुदा तो
महफूज़ सपनों की नाव है
पिता जीवन की अभिलाषा है
पिता त्याग की परिभाषा है
पिता है गुरु इसलिए तो
अंतर्मन में अनंत जिज्ञासा है
पिता सृष्टि का आधार है
पिता, माँ का श्रृंगार है
पिता है सारथी तो
हर रास्ता गुलज़ार है
पिता ख़ुदा का वरदान है
पिता बच्चों का अभिमान है
पिता है वो दीप जिससेे
घर-आंगन प्रकाशमान है
पिता सुखद अनुभूति है
पिता ईश्वर की स्तुति है
पिता है एक तस्वीर जो
अनुभवों की अनुकृति है
पिता संस्कारों का दर्पण है
पिता बलिदान समर्पण है
पिता है अस्तित्व परिवार का
मेरा सर्वस्व उनको अर्पण है
- अभिषेक
