नववर्ष के शुभागमन पर
इस-क़दर ये फूहड़ जश्न !
शब भर जाम से जाम टकराए
लड़के, लड़कियाँ मदिरा से नहाए
बेटी, बहनें और औरतें
कर गईं पार लज्जा की हदें
ना थी ख़बर इन्हें स्वचेतन की
ना चीर की, अधनंगे बदन की
मस्ती की कैसी ये ख़्वाहिशें
जिसमें जिस्मों की नुमाइशें
कश पे कश लगाते अधर
लड़खड़ाते क़दम इधर-उधर
शहर शहर दिखे यही नज़ारे
चौराहे, गली, सड़क किनारे
धुत्त बेहोश थे ZenG बेचारे
था बेहद शर्मिंदगी का दृश्य
बेबस गिरा पड़ा था "भविष्य"
बिना अश्लील गाने, हल्ला बवाल
मनता ही नहीं आग़ाज़-ए-साल !
- अभिषेक
