क्रांति का ऐसा जुनून

आज़ादी के वास्ते माँगा खून

कहा...."दिल्ली चलो"

नारा "जय हिंद" का दिया

रग-रग में जगाया जोश

आज़ाद हिंद फ़ौज के नायक

नेताजी सुभाष चंद्र बोस


पावन जयंती - जनवरी 23

हो गई और भी विशेष

करके कोटि कोटि नमन

रख कर शाश्वत स्मृति-शेष

मना कर "पराक्रम दिवस" 

दे रहा है विनम्र श्रद्धांजलि

कृतज्ञ, स्वतंत्र भारत देश


      - अभिषेक