अपराध कर गए "देवराज"
बना दी गई तुम पाषाण I
नारी का जीवन जीना,
नहीं होता इतना आसान !
धर्म भूल गए जब "धर्मराज"
हुआ घोर तुम्हारा अपमान I
मूक बन तकते ही रहे सब,
सम्राट, योद्धा, पितामह महान !
हरण तुम्हारा किया गया, पर
श्रीराम में रहा तुम्हारा ध्यान I
देना पड़ा फिर भी तुमको ही
पतिव्रता होने का प्रमाण !
त्याग की जीवंत तस्वीर हो तुम
ख़ुद बोलती हैं ऐसी कई दास्तान
सृष्टि का सृजन है तुमसे ही
है जग में विशिष्ट तुम्हारा स्थान
- अभिषेक
