न आएगा कभी अब वो ज़माना,
कि दिख जाए ऐसा दोस्ताना I
किसी सुदामा की पुकार सुन,
नंगे पाँव दौड़ पड़े कोई कान्हा II
नर-वानर की अनोखी मित्रता,
है तारीख़ में अब भी सजीव I
श्री राम की मदद के लिए,
तत्पर और प्रतिबद्ध रहे सुग्रीव II
अब कहाँ मिलता किसी को,
कर्ण जैसा कोई सच्चा यार II
साथ अधर्मी का मिला पर,
दोस्ती निभाने को था तैयार II
नहीं दिखेगा इस संसार में अब,
मित्रता का ऐसा अद्भुत चित्रण I
भाव विभोर हो कर कृष्णा ने,
पखारे सखा के धूमिल चरण II
- अभिषेक
