मोहब्बत के लिए
नहीं ज़रूरी कि,
आए माह फरवरी I
बस, बन जाओ तुम कान्हा
और बजाओ बाँसुरी I
छेड़ो मधुर सुरीली धुन
तोड़ दो सारे बंधन
जोड़ दो मन से मन
भावनाओं की कड़ी कड़ी
हृदय से पुकारोगे तो,
निःसंदेह, हो कर बेचैन
प्यारी राधिका तुम्हारी
पास आएगी दौड़ी दौड़ी
- अभिषेक
