छलकी अमृत कलश से बूँदें
पावन हो गई धरा-खंड चार
कुंभ मेले का केंद्र बन गए
उज्जैन, प्रयाग, नासिक, हरिद्वार
जुड़ा है क्षीर-सागर मंथन से
कुंभ का अतीत और आग़ाज़
144 वर्षों के दुर्लभ संयोग का
गवाह बना है तीर्थ प्रयागराज
45 दिनों का ये पुनीत समागम
गंगा यमुना सरस्वती का संगम
आरज़ू सबकी बने इसके साक्षी
यात्रा नहीं सरल, पर जोश चरम
करने को शाही (अमृत) स्नान
निकल पड़ा भक्तों का हुजूम
कण-कण में अध्यात्म का रंग
है हर-सू बस सनातन की धूम
- अभिषेक

