ऐ प्यारे दोस्त फ़रवरी उनतीस

चलने को अब हो जाओ तैयार

सालों बाद तो मिलने आते हो

बस एक रोज़ साथ रहते हो यार

करेंगे स्वागत तुम्हारा अगली बार

बीत जाएंगे जब बरस फिर चार

बहुत कुछ लेकिन बदल जाएगा

जब तुम हमसे मिलोगे दोबारा

सायोनारा सायोनारा सायोनारा


- अभिषेक