नहीं रहते हैं जब "लाडले"
बूढ़ी नज़रों के पास
कैसा होता है वो एहसास ?
इस जज़्बात को
महसूस किए होंगे
करते होंगे
करते रहेंगे
हर वो माँ-बाप,
बुढ़ापा जिनके लिए
नहीं महज़ एक
पड़ाव जीवन का I
पूछो, तो कहेंगे ...
निःसंदेह अभिशाप !
फिर ये भी तो
पूछे कोई उनसे ...
क्यूँ माँगे थे बेटे ?
"लाठी" मजबूत वही
बन कर जो सहारा
बढ़ने दे काँपते कदम
बेटा वही "श्रवण" है
जो हर दर्द समेटे !
- अभिषेक
