दे गए बलिदान हँसकर हमारे वीर जवान
बढ़ते गए सीमा पर बे-ख़ौफ़ सीना तान
दिखा कर हौसला अडिग अदम्य साहस
लहराया कारगिल पर राष्ट्रध्वज अपना
पीछे नहीं हटे कभी, सरहद के निगहबान
कई हो गए अमर, ओढ़ा "तिरंगा" परिधान
कम होने नहीं दिया पर, माँ भारती की शान
बता दिया दुश्मनों को, औकात में तुम रहो
देश के सपूतों से उलझना नहीं आसान

- अभिषेक