कमबख़्त वो लोग भी कैसे हैं
जो हर चेहरे पे मरते हैं
झूठी बातें झूठे वादे करके
तौहीन जज़्बातों की करते हैं
एक हम हैं के असर यारों हम पे
फ़क़त इक मासूम रुख़ का है
अब हर बात में ज़िक्र उसका
ख़ुद को मंसूब उसी से करते हैं
शरारा उन्स का लगा कुछ यूँ
नादां की क़ातिल नयनों से
हर लम्हा उसकी ही यादों की
हम तासीर में जलते रहते हैं
है इश्क़ जिनके लिए तिजारत
वो समझेंगे क्या वफ़ाओं को
बेवफ़ाई की तुलाओं पर जो
अक्सर महबूब बदलते रहते हैं
- अभिषेक
