कल रात जितने भी दीप जलाए मैंने
हर दीप की लौ में अक्स तुम्हारा था
तेरे एहसास की बाती से रौशन थी रूह
तसव्वुर में रुख़ जो मासूम तुम्हारा था
फुलझड़ियों में दिखता था तबस्सुम तेरा
रंगोली में जैसे दीदार रूबरू तुम्हारा था
मेरे जीवन की शब पूनम तुम यूँ भी हो
कल अमावस पर भी जलवा तुम्हारा था
सरिता बन फिर नयनों में भर आई तुम
छलके अश्रु में भी प्रेम बस तुम्हारा था
- अभिषेक
