जय श्री राम
................
श्री राम का गूँज रहा जयकारा
अवध लग रहा मनोरम प्यारा
पाँच सौ वर्षों का सतत संघर्ष
लाया जन जन में हर्ष ही हर्ष
अयोध्या की धरा पुकार रही
श्रद्धालुओं की राह निहार रही
है जगमग सरयु तट का किनारा
उमंग उल्लास का हर-सू नज़ारा
था आग़ाज़ बेशक़ दुखद अनचाहा,
पर, है आज सुखद स्वर्णिम अंजाम
मिला हर त्याग का गौरव परिणाम
प्रेम से बोलिए एक साथ सब मिल कर
जय श्री राम, जय जय श्री राम !
जय श्री राम, जय जय श्री राम !
- अभिषेक
