धर्मराज को कौन ये बतलाता..
पत्नी को शय जानकर
दांव पर नहीं लगाया जाता
देवराज इन्द्र को कौन बतलाता..
किसी की अर्धांगिनी का
मान भंग नहीं किया जाता
ज्ञानी ऋषि गौतम को कौन ये बतलाता..
बिना सोचे बिना परखे
पत्नी पर लांछन नहीं लगाया जाता
द्रौपदी को कौन ये बतलाता..
अंधे के पुत्र को भी
अंधा कह कर हास्य नहीं किया जाता
पितामह भीष्म को कौन ये बतलाता..
वचन के बंधन में बंध कर
अधर्म का साथ नहीं दिया जाता
मूर्ख दुर्योधन को कौन ये बतलाता..
ईश्वर भी भ्रमित करें तो
माता का आदेश नकारा नहीं जाता
- अभिषेक
