फैला दो जहाँ में
प्रेम का ऐसा संदेश
मिट जाए इक-दूजे से
नफ़रत और द्वेष
बसा लो दिलों में
बे-इंतिहा उल्फ़त
फ़ज़ा की सबा में
हो चाहत ही चाहत
जला दो इतनी
भाईचारे की शमा'
कि सदियों जगमगाए
राह-ए-ईदगाह
तोड़ दो हर इक
शय-ए-तक़्सीम
गर मानो तो, हैं एक
राम और रहीम
बन जाओ तुम भी
अमीना का हामिद
मुबारक कर लो
गले मिल कर ईद
- अभिषेक
