हिन्दी से हिन्दुस्तान है
एक शाश्वत पहचान है
हिन्दी हमारी शक्ति है
भावनाओं की अभिव्यक्ति है
हिन्दी न केवल भाषा है
यही तो देश की आशा है
हिन्दी एक उपहार है
कविता का रस-श्रृंगार है
हिन्दी भारत की शान है
हम सबका अभिमान है
हिन्दी लोकतंत्र की आवाज़ है
विचारों का मोहक अंदाज़ है
हिन्दी तो ज्ञान की वीणा है
बेहद अनमोल नगीना है
हिन्दी मातृभाषा राजभाषा है
सकल संपूर्ण ये परिभाषा है
माँ भारती की बिन्दी है
सर्वोत्तम तो बस हिन्दी है
- अभिषेक

