हीरो नहीं वे, 

जो करते हैं - मनोरंजन

हीरो हैं वे, 

जो करते हैं - राष्ट्र को समर्पित, जीवन


हीरो नहीं वे, 

जो करते हैं - हुनर का कारोबार

हीरो हैं वे,

जो करते हैं - दुश्मन पर प्रहार


हीरो नहीं वे,

जो करते हैं - वतन का तिरस्कार

हीरो हैं वे, 

जो करते हैं - मातृभूमि से प्यार


हीरो नहीं वे,

जो करते हैं - विज्ञापन

हीरो हैं वे, 

जो करते हैं - अपना सर्वस्व अर्पण


हीरो नहीं वे, 

जिन्हें मिलता है - अभिनय के लिए पुरस्कार

हीरो हैं वे

जिन्हें मिलता है - देश की सुरक्षा का भार


        - अभिषेक