पारदर्शिता निष्पक्षता जवाबदेही है बेहद लाज़िमी
सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र का यही प्रमाण होना चाहिए

जन-जन की भावनाओं का दर्पण बने हमारी संसद
नागरिकों के हर एक वोट का सम्मान होना चाहिए

धरना प्रदर्शन विरोध प्रतिक्रियाएं भी होंगी लेकिन
हिंसा का नहीं इसमें नाम-ओ-निशान होना चाहिए

सवाल पूछना आवाज़ उठाना हक़ है छात्र छात्राओं का
बर्बर कार्रवाई से न उनका तन लहूलुहान होना चाहिए

हर सत्र सदन का बेशक़ीमती है समझें सारे माननीय
यहाँ सार्थक बहस, मक़सद जन-कल्याण होना चाहिए

- अभिषेक