गणतंत्र का है एक ही मंत्र

निष्पक्ष हो इसके सारे तंत्र


संसद में हो आस्था सबकी

न बाधित हो कोई भी सत्र


माननीय करें भद्र आचरण

मेज़, कुर्सियों, जूतों को

न समझें वो, अस्त्र शस्त्र


रहे कायम लज्जा मर्यादा

लोकतंत्र के मंदिर की,

गरिमा इसकी न हो निर्वस्त्र


जन मानस में सौहाद्र हो केवल

हिंसा, अन्याय, अपराध, शोषण

कभी न हो यत्र-तत्र


भारत निःसंदेह विश्व गुरु बनेगा

गर, प्रेम सद्भाव हो सर्वत्र


       - अभिषेक