अपराध औरतों पर होते हैं और
दोषी भी वे ही बताई जाती हैं
केश दुशासन खींचता है और
पांचाली निर्लज्ज बताई जाती है
मन इन्द्र का डोलता है और
पत्थर अहिल्या बनाई जाती है
मर्यादा दशानन भूलता है और
अग्नि-परीक्षा सीता से कराई जाती है
गंदी नज़रों से घूरते हैं छोरे और
छोरियां बेशर्म बताई जाती हैं
दहेज की माँग बेटे करते हैं और
निर्दोष बहुएं जलाई जाती हैं
हवस पुरुषों की पूरी होती हैं और
चरित्रहीन स्त्रियां कहलाई जाती हैं
- अभिषेक
