संसार की बगिया में

खिलाया जिसने

फूल बना कर

नहीं दिखते वो भगवान

है श्रद्धा हम सब की

फिर भी, उन पर

करते नित

आराधना और ध्यान


जो उस फूल को

ताउम्र मुरझाने नहीं देते

करके अथक श्रम, त्याग

निज ख़ुशियों का बलिदान

वो बाग़बान हैं माता-पिता,

"दिखने वाले भगवान"

इसलिए, करो उनका

सर्वाधिक और सदैव सम्मान


                 - अभिषेक