आप हैं धरती के भगवान
न खोने दीजिए ये पहचान
पैसे तो बेशक कमा ही लेंगे
बचाइए पहले किसी की जान
है काम नेक बहुत आपका
समझिए इसमें अपनी शान
चिकित्सक बनने से पहले
बनिए एक अच्छे इंसान
मरीज़ भी तो नहीं एक समान
कुछ बेबस ग़रीब, कुछ धनवान
बेहतर उपचार का हक़ है सबको
न रहिए इस बात से कभी अंजान
है बस इतनी सी इल्तिजा आपसे
अपने पेशे का कीजिए सम्मान
निःस्वार्थ सेवा का दे कर प्रमाण
फ़र्ज़ को ही जानिए अपना ईमान
- अभिषेक

