देश की आज़ादी तब होगी सार्थक जब इन कुरीतियों और अव्यवस्थाओं की ज़ंजीर से मुक्त हो ....


मुल्क़ तब होगा आज़ाद

और तब होगा महान ...

जब नेता, उद्यमी या आवाम

नहीं हों कोई भी भ्रष्ट बेईमान


जब बालिकाओं, नारियों को

नहीं समझें हवस का सामान


जब अशिक्षित अनपढ़ को

नहीं मिल पाए सत्ता का स्थान


जब दहेज लोभियों को

नहीं करे कोई पिता कन्यादान


जब किसी भी नागरिक द्वारा

नहीं तोड़े जाएँ विधान


जब बलात्कारियों के लिए

नहीं हो फांसी से कम प्रावधान


जब हिंसा खौफ़ के साए में

नहीं किए जाएँगे मतदान


जब अजन्मी कन्याओं की

नहीं ली जाएगी कोख में जान


जब पढ़ने वाले बच्चों को

नहीं करना पड़े श्रमदान


जब सरेराह किसी महिला के

नहीं उतारे जाएँगे परिधान


- अभिषेक