रुक से गए हैं
क़दम इन दिनों,
और कई लोग
चल कर आते हैं I
दुआ करते हैं सब,
अच्छी नसीहत भी
दे कर जाते हैं I
तन की पीड़ा तो
नहीं दिखती,
दर्द की तासीर ही
पूछ जाते हैं I
तब,
मुझ से भी ज़्यादा
बेबस बेचारे
लगते हैं मुझको,
मेरा हाल ख़बर
पूछने वाले I
चाह कर भी, जब वे
मेरा दर्द
बाँट नहीं पाते हैं I
- अभिषेक
