आधी आबादी की चेतना का
जागृत होना है शुभ आरंभ
यही कैफ़ियत जारी रही तो
होगा दृढ़ लोकतंत्र का स्तंभ

पंचवर्षीय महापर्व में हर बार
करके सशक्त सार्थक योगदान
निभाइए महत्वपूर्ण भागीदारी
दिखाइए उँगली पर निशान

चूल्हा चौका तो करना है पर
समझिए ये वांछित अधिकार
योग्य जन प्रतिनिधि को चुनिए
बनाइए एक स्थिर सरकार

अविश्वसनीय हुआ परिणाम
सबब, दायरे से निकलीं आप
पहचानें गर अपनी भूमिका को
छोड़ सकती हैं अलग एक छाप

नारी शक्ति सजग हुई तो
अप्रत्याशित हुआ मतदान
महिलाएं यूँ जागरूक हों तो
राहें कई हो जाएं आसान

अभिषेक