लोक गीत की बात हो
या कि फ़िल्म संगीत
आपकी आवाज़ ने
सबका दिल लिया है जीत
बिहार की कोकिला
भूलेगा कौन आपको भला
आपकी गायकी आपका स्वर
तन-मन पे करता है असर
कहे तोसे सजना..
ये तोहरी सजनियाँ
इन बोलों में बसी हर बात
है हर सुहागन का जज़्बात

छोड़ कर चली तो गईं हैं
बेशक याद आएंगी बेहद
"पद्मश्री" से कहीं बढ़ कर
है शारदा जी आपका कद

है हम सब को आप पर गर्व
कुछ अधूरा सा लगेगा अब
आपके न होने से ये महापर्व
नम हैं हमारी आँखें और
उदास हो गया है मन
करते हैं चरणों में अर्पित
हम विनम्र श्रद्धांजलि के सुमन

- अभिषेक