है अजीब अनोखा रस्म इसमें ऐसा भी
छिपा है जिसमें बहनों का प्यार दुलार
पहले कहती हैं सब बहुत बुरा भाई को
ज़ुबाँ पर अपनी फिर चुभाती हैं ख़ार
सलामती भईया की हर बहना माँगती है
भईया देते हैं असीम प्रेम आशीष उपहार
कितना अच्छा है ये भाई-दूज का त्योहार

- अभिषेक