आत्महत्या जैसे कृत्य का विचार मन में कदापि न आने दें, यही मेरा विनम्र अनुरोध है आप सभी से, विशेषकर युवाओं से |



हैं सपने कुछ

मेरे भी "अधूरे"

फिर भी..

रख इन बातों को

मन से परे

"संघर्ष" मैं

करता रहा.. 

कर रहा...

और

करता रहूँगा....

हर पल

चुनौतियों से

लड़ता रहा..

लड़ रहा...

और

लड़ता रहूँगा....

पर

मैं आत्महत्या नहीं करूँगा


यूँ तो....मैं

हर दिल अज़ीज़ नहीं

इस हद भी

सबके क़रीब नहीं

कि मौत पर मेरी

नम हो हज़ारों आंख

और नहीं

इतना भी ख़ास

कि कर जाऊँ

सबको उदास


फिर भी

है मुझको यकीं

कि फ़क़त

वो तीन शख़्स

जिनकी आँखों में

मुझे खो कर

होंगे सैलाब-ए-अश्क़

और ताउम्र.... 

हो जाएंगे

बेसुध बेबस

जो सह न पाएंगे

मेरी अंतिम विदाई

का "सदमा"

वो हैं

मेरी माँ

मेरे पिता

मेरी प्रियतमा

इसलिए

ख़ुद मौत के

आग़ोश में जाके

मेरे अपनों के शोक का

सबब नहीं बनूँगा

मैं आत्महत्या नहीं करूँगा


       - अभिषेक